May 25, 2026

मनिहारी में एसडीपीओ मनोज कुमार के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 7 हजार का पेंडिंग चालान जारी

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

एसडीपीओ मनोज कुमार के निर्देश पर मनिहारी पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई और सुरक्षा के मद्देनजर सवारियों के कमर की भी जांच की गई। नवाबगंज में सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह सशस्त्र बलों के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे, वहीं अंबेडकर चौक पर सब इंस्पेक्टर रामरतन कुमार के नेतृत्व में चेकिंग की गई। सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन ने बताया कि नवाबगंज में चेकिंग के दौरान पांच दोपहिया वाहनों से कुल 7 हजार रुपए का पेंडिंग चालान जारी किया गया। चेकिंग अभियान के चलते कई वाहन चालक अन्य रास्तों से भागते नजर आए।

Previous post हसनगंज में नदी का जलस्तर बढ़ने से नाव से आवागमन करने को मजबूर ।
Next post बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पैक्स अध्यक्ष ने उठाया सराहनीय कदम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial