दुर्गा पूजा को लेकर मनिहारी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और आमजनों से दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। पूजा कमिटी के अनुज्ञप्तिधारियों को विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी गई, जबकि प्रतिमा विसर्जन के लिए कृत्रिम पोखरों के उपयोग पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी से निरंतर संपर्क बनाए रखने की सलाह दी।इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, बीडीओ सनत कुमार,डीपीआरओ सोनू गुप्ता लोजपा नेता विनोद सिंह, पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, पूर्व प्रमुख मिलन यादव, पूर्व मुखिया मनोज मंडल सहित कई पार्षद मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
