November 12, 2026

प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में एक मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 2 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को प्राणपुर थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर कुल तीन मामला आया। सभी मामलों की कारवाई अंचल अधिकारी सुश्री शिखा कुमारी के नेतृत्व में बारी बारी से आरंभ हुआ। थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि एक मामले का निष्पादन साक्ष्य एवं कागजात के आधार पर ऑन द स्पॉट किया गया। दो मामला कागजात के नहीं होने के कारण स्थगित किया गया।इस मौके पर पुलिस निरीक्षक रणजीत कुमार महतो, दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के अलावा , राजस्व कर्मचारी अमरेश कुमार राउत गुड्डू आलम सहित बुद्धि जिवी लोग उपस्थित थे।

Previous post सत्यनारायण भगवान जी पुजा कर नए मॉडल थाना का किया गया गृह प्रवेश ।
Next post विद्यालयों में अर्द्धर्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial