November 12, 2026

विद्यालयों में अर्द्धर्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।

Read Time:1 Minute, 52 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में विभागीय निर्देश के आलोक में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम का घोषणा शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित कर किया गया ।इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण भी किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भालगौर, में शनिवार को आयोजित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह प्रगति पत्र वितरण समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर विद्यालय के प्रभार शिक्षक संजय कुमार मंडल ने कहा कि प्रगतिपत्र बच्चो का आईना है।इसके अवलोकन से पता चल पाएगा कि पिछले छह माह बच्चों ने कितना सीखा। वही पढ़ाई में पिछड़ गए बच्चो पर विशेष ध्यान देने में भी शिक्षकों को मदद मिलेगी। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से ससमय विद्यालय भेजने की अपील अभिभावकों से भी की। मौके पर बच्चे को मूल्यांकन परिणाम का प्रगति पत्र विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार मंडल व उपस्थित सभी शिक्षको द्वारा बच्चो को दी गयी। मौके पर प्रभार प्रधानाध्यापक संजय मंडल ,शिक्षक फिरोज आलम, सरफराज अहमद,शिक्षीका पुजा साह, लक्ष्मी कुमारी प्रेरणा कुमारी, आदि अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Previous post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में एक मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Next post जनता दरबार में छः मामलों का निपटारा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial