November 12, 2026

समेली स्थित एनएच पर बस की टक्कर से दादा पोती गंभीर रूप से जख्मी

Read Time:55 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

समेली समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हाईवे पर पुर्णिया से आ रही बस के जबरदस्त टक्कर से सड़क पार कर रहे दादा पोती गंभीर रूप से जख्मी हुए। चालक बस लेकर फरार हो गया जहां कुर्सेला के आसपास पकड़ लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी पचास वर्षीय खंतर ऋषि पिता किशन ऋषि और उनकी पोती वैशनवी पिता किशन ऋषि को पास के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। इधर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा हाईवे को जाम कर दिया गया। मौके पर पोठिया पुलिस पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई।

Previous post मनिहारी विधायक का बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्राहिक राहत की मांग।
Next post समेली प्रखंड में बाढ़ के बढ़ती धारा में चार युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial