November 12, 2026

फतेनगर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों का प्रदर्शन, सौ प्रतिशत राहत राशि की मांग।

Read Time:56 Second

रतन कुमार ओझा ( मनिहारी)

प्रखंड के फतेनगर पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने अनुमंडल परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंपय किसकु, पूर्व जिला पार्षद डॉ. मुस्लिम और पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि राणा साह ने की। उन्होंने मांग की कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को सौ प्रतिशत राहत राशि तत्काल मुहैया कराई जाए। पीड़ितों ने राहत न मिलने पर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज होगा।

Previous post पुलिस ने पेंडिंग चालान काटा।
Next post समाजसेवी गौरव अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सुखा राशन और बर्तन वितरित किए।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial