November 12, 2026

सांसद तारीक अनवर बनाए गए झारखंड विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक ।

Read Time:2 Minute, 47 Second

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार ।

(डेस्क कटिहार )

कटिहार सांसद तारीक अनवर पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। सांसद तारीक अनवर को झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के० सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी दिया हैं। जिसके बाद कटिहार कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके समर्थकों में खुशी की लहर हैं। सांसद तारीक अनवर को झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए जाने पर कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी,राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल सहित तमाम राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि सांसद तारीक अनवर पर जिस प्रकार शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उम्मीद करते हैं कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सफल होगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, संजय कुमार सिंह, पंकज तंबाकूवाला, अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव,राजेश रंजन मिश्रा, संजय सिंह, प्रहलाद गुप्ता, शंभू शरण गुप्ता,फिरोज कुरेशी,हसन अधिवक्ता,सउद मुखिया,प्रो० विनोद यादव,गोपाल यादव,मनि पासवान एवं इश्तियाक आलम सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी सांसद तारिक अनवर को झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए सांसद तारीक अनवर को बधाई दिया है।

Previous post दुर्गा प्रतिमा का विधिपूर्वक विसर्जन, नम आँखों से विदाई
Next post कांग्रेस ने की कमान संभालने की तैयारी, पूनम पासवान बनी प्रभारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial