November 12, 2026

कांग्रेस ने की कमान संभालने की तैयारी, पूनम पासवान बनी प्रभारी।

Read Time:1 Minute, 41 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

राजस्थान में 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजस्थान के सह प्रभारी पूनम पासवान को दौसा और देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस नियुक्ति की घोषणा की।पूनम पासवान ने कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि लोग भाजपा के कुशासन से परेशान हैं और राजस्थान हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में आएंगी। जल्द ही पूनम पासवान इन क्षेत्रों का दौरा करेंगी और अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगी।कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत यादव और फलका प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम ने कहा कि पूनम पासवान के सांगठनिक और चुनावी प्रबंधन के अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

Previous post सांसद तारीक अनवर बनाए गए झारखंड विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक ।
Next post राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial