हिंदू स्वाभिमान यात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।
कटिहार (रतन कुमार ओझा)
शनिवार को शहर के राजेंद्र स्टेडियम में हिंदू स्वाभिमान यात्रा अंतर्गत सभा का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दीप प्रायोजित कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपांकर जी महाराज, श्री अनिल चौधरी, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सहगल, राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण मुरारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार, तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक निशा सिंह, विधायक कविता पासवान, मेयर उषा देवी अग्रवाल, छाया तिवारी, शिव शंकर सरकार, सुमित वर्मा, सुरोजित घोष, पवन साह ,विनीता वाधवानी, गोविंद अधिकारी, नवरत्न जोशी, मनोज राय, बबन कुमार झा उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं आप लोगों से कोई वोट मांगने नहीं आया हूं। सभी हिंदू समाज के लोगों से आग्रह करने आया हूं कि आप लोग एक होकर रहें जिससे कि सनातन जिंदा रह सके। इस यात्रा का कटिहार में प्रारंभ यज्ञशाला मैदान में आरती एवं हवन के उपरांत हुआ जो सड़क मार्ग से राजेंद्र स्टेडियम में सभा में तब्दील हुई। सभा में संबोधन के बाद शहिद चौक, बाटा चौक, न्यू मार्केट, पानी टंकी चौक, एमजी रोड होते हुए मिर्चाईबारी, सिरसा की ओर होते हुए पूर्णिया के लिए प्रस्थान हुई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग सम्मिलित हुए। पूरे शोभायात्रा में जय श्री राम का नारा लगातार लगता रहा। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सरकार ने किया। सभा को सफल बनाने में अरविंद सिंह, विनय भूषण, राकेश चौधरी, शंभू चौबे, चंदन सिंह, पवन पोद्दार, बबन कुमार झा, चांदनी देवी, राजेश दास, नीलू साह, पूनम सिंह, नीरज आजाद, भास्कर सिंह, महेंद्र झा, रूपेश कुमार, प्रमोद महतो, अरुण चौधरी, विक्रांत सिंह, विनय सिंह, सत्यम साह निरंतर लगे रहे। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कटिहार यूनिट के द्वारा बड़े माला से अतिथियों का स्वागत किया गया।
