November 12, 2026

कटिहार के शिव शंकर सरकार बने झारखंड के राजमहल विधानसभा के प्रभारी, चुनावी मैदान में उतरेंगे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने

Read Time:1 Minute, 41 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य कटिहार निवासी शिव शंकर सरकार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में राजमहल विधानसभा का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। शिव शंकर सरकार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और वे जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हो रहे कार्यों को जनता तक पहुंचाने और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे। राजमहल विधानसभा में 10 साल पहले उनकी भूमिका के लिए उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया है, जिसके लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पार्टी ने अनंत ओझा को तीसरी बार प्रत्याशी के रूप में चुना है।उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ के बबन कुमार झा, अमित कुमार साह, विजय सिंह, प्रमोद महतो, सुमित वर्मा, नीरज कुमार आजाद, पवन कुमार साह, कुंदन साह, गजेंद्र नाथ पाठक, रविंद्र पोद्दार, ललन सिंह, संजय गुप्ता और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Previous post 53 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next post एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का कटिहार में भव्य स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial