November 12, 2026

एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का कटिहार में भव्य स्वागत

Read Time:2 Minute, 26 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही 11 से 20 नवंबर तक विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की ट्रॉफी गौरव यात्रा का कटिहार पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर खेल भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिला प्रशासन और कई वरीय अधिकारियों ने इस यात्रा को यादगार बनाया।इस अवसर पर कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा, “कटिहार की पावन भूमि पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।” यह यात्रा 14 अक्टूबर से प्रारंभ हुई और 10 नवंबर तक बिहार के सभी जिलों से होकर गुजरेगी। इस बार एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत कर रहा है, जिसे बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा।इस आयोजन के दौरान एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि इस चैंपियनशिप से महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें प्रेरणा मिलेगी। जिला खेल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इस चैंपियन ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सभी मैच राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में खेले जाएंगे। पिछले वर्ष 2023 में भारत विजेता रहा था, और इस बार भी भारतीय टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए आतुर है।इस आयोजन में जिला प्रशासन के साथ-साथ कटिहार जिला टेबल टेनिस के सचिव बबन कुमार झा, अमित कुमार शाह, राजकुमार, संतोष कुमार राय, जयप्रकाश शर्मा और नवीन कुमार भी उपस्थित थे।

Previous post कटिहार के शिव शंकर सरकार बने झारखंड के राजमहल विधानसभा के प्रभारी, चुनावी मैदान में उतरेंगे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने
Next post नवाबगंज में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 72 घंटे का विष्णु यज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया मेला का आनंद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial