November 12, 2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: पूनम पासवान बनीं अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक, कांग्रेस का बढ़ा आत्मविश्वास

Read Time:1 Minute, 4 Second

कोढ़ा (रतन कुमार ओझा)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर, अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान सह प्रभारी पूर्व विधायक पूनम पासवान को महाराष्ट्र के अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस मनोनयन पर पूनम पासवान ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि विदर्भ क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत स्थिति है और इस बार महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की संभावना है। कांग्रेस के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूनम पासवान को इस नियुक्ति पर बधाई दी।

Previous post फतेनगर पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु विनय ने नामांकन किया
Next post देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजन के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial