November 12, 2026

देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजन के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर मनिहारी में अधिकांश हिंदू धर्मावलंबियों ने अपने घरों में दीप जलाकर तुलसी की पूजा की। इस खास दिन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। लोग सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुट गए थे। सायंकाल होते ही घरों के आंगनों में तुलसी चौरा पर दीप प्रज्वलित किए गए और परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना की।सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे देवताओं के चार महीने की निद्रा से जागने का दिन माना जाता है। इसके साथ ही, आज से सभी मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, मुंडन, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश आदि के आयोजन शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।

Previous post महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: पूनम पासवान बनीं अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक, कांग्रेस का बढ़ा आत्मविश्वास
Next post एक शराब तस्कर सहित तीन शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial