November 12, 2026

एक शराब तस्कर सहित तीन शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 3 Second

( हसनगंज डेस्क)

रौतारा थाना क्षेत्र मे एक शराब तस्कर सहित तीन शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान मे करीब तीन सौ लीटर अर्धनिर्मित चुलाई देशी शराब को विनिष्ट कर पांच लीटर देशी शराब के साथ ब्रह्मचारी गांव के दुखवा मुंडा शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हथियादियरा गांव के मो सज्जाद,पिता मो अजहर अली,ब्रह्मचारी गांव के मो जहांगीर,पिता मो अजीजुल हक एवं दिलीप मुंडा,पिता रामु मुंडा को भी शराब अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Previous post देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजन के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत
Next post बिहार प्रदेश जीविका जीविका कैडर संघ जिला इकाई कटिहार की ओर से जिला रैली आयोजित की गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial