बिहार प्रदेश जीविका जीविका कैडर संघ जिला इकाई कटिहार की ओर से जिला रैली आयोजित की गई।
कटिहार जिला मुख्यालय स्थित राजेन्द्र स्टेडियम से शुरू होकर मिर्चाईबारी स्थित जिला समाहरणालय तक पहुंची। यह रैली जीविका कार्यालय आदेश संख्या 155447 को रद्द करने एवं हमारी दस सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए आयोजित की गई। पूरे रास्ते में गगनभेदी नारेबाजी करते हुए हजारों की संख्या में जीविका कैडर्स और जीविका दीदियां अपने गुस्से को इजहार कर रही थी। इस दौरान 2000 में दम नहीं – 25000 से कम नहीं, मानदेय संशोधन का काला कानून रद्द करो, सभी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को बैठक भत्ता देनी होगी, महिला कैडर्स को मातृत्व अवकाश का लाभ देना होगा, 2 लाख का मेडिक्लेम और 5 लाख का डेथ क्लेम देना होगा, बिहार सरकार मुर्दाबाद, नीतिश सरकार मुर्दाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, पूंजीवाद-साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, जीविका हित में करेंगे काम – काम का लेंगे वाजिब दाम, नारी शक्ति जिंदाबाद, कटिहार जिला जीविका कैडर संघ जिंदाबाद आदि नारे बुलंद किए गए। समाहरणालय गेट पर पहुंच कर जोरदार नारेबाजी की गई, जीविका कैडरों की परेशानी बताई गई, दस सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डंटे रहने की बात की गई। मीडिया बंधूओं को सारा मामला बताया गया। तत्पश्चात दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सुपुर्द किया गया। प्रभारी पदाधिकारी महोदय ने मांग पत्र को मुख्यमंत्री को अग्रसारित करने और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। बताना आवश्यक है कि पिछले 64 दिनों से पूरे बिहार में जीविका कैडरों और जीविका दीदियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सभी कैडर्स और दीदियां जीविका के उक्त आदेश को किसी भी कीमत पर मानने के लिए तैयार नहीं हैं। काला कानून को रद्द करने और दस सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस कर तैयार हैं। इस जिला महारैली में कटिहार जिला जीविका कैडर संघ के जिला अध्यक्ष शाहजान अली, महासचिव गौरव मंडल, उपाध्यक्ष स्मृति देवी, सचिव निशा देवी, कोषाध्यक्ष सोफिया खातुन, बारसोई प्रखंड अध्यक्ष मुजाफ भाई, कोषाध्यक्ष सीमा अख़्तर, कदवा प्रखंड अध्यक्ष रूबी देवी, महामंत्री रविकांत साह, आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा, मनसाही प्रखंड अध्यक्ष पुनम देवी, प्राणपुर प्रखंड अध्यक्ष अमीषा देवी, डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष कंचन देवी, कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष रेणु देवी, कटिहार सदर प्रखंड अध्यक्ष अनुपम कुमारी, हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष सज्जन कुमार दास, बलरामपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी एवं कैडर लाल बहादुर महतो, मसीउर्रहमान, तराना परवीन, दीपिका, पोपी दास, दिपाली दास, पम्पा दास, मुर्शीद, बिशाल, कृष्णा, बारसोई प्रखंड संयुक्त सचिव गोविंद भाई आदि सहित कटिहार जिला के सभी 16 प्रखंडों से हजारों जीविका कैडर्स और दीदियां मौजूद थे।
