November 12, 2026

मनिहारी पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 21 नामांकन, 60 उम्मीदवारों ने भरे अन्य पदों के लिए नामांकन पत्र

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड में पैक्स चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन, कुल 10 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा, जिसमें 09 पुरुष एवं 01 महिला शामिल हैं। मनिहारी के छः पंचायतों में क्रमशः मनोहरपुर, बाघमारा, कुमारीपुर, बघार, फतेहनगर, और उत्तरी कांटाकोष में पैक्स चुनाव होने हैं।बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 21 नामांकन हो चुके हैं, जबकि अन्य पदों के लिए 60 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। आगामी 14 से 16 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच (स्कूटनी) की जाएगी। 19 नवंबर को नाम वापसी की तिथि तय है, जिसके बाद उसी दिन चुनाव चिन्ह का वितरण भी किया जाएगा। मतदान 26 नवंबर को होगा और मतगणना 27 नवंबर को की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Previous post बिहार प्रदेश जीविका जीविका कैडर संघ जिला इकाई कटिहार की ओर से जिला रैली आयोजित की गई।
Next post कुरसेला एन एच 31 सङक के कटरिया चौक से पर्यटक स्थल जाने वाली सड़क उद्घाटन से पहले हो गई जर्जर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial