November 12, 2026

सेवानिवृत्त एडीएम की जमीन पर दबंगों का कब्जा, ट्रैक्टर लेकर जोतने गए बंटाईदारों पर फायरिंग

Read Time:2 Minute, 28 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के मनसाही प्रखंड के रतनपुर गाँव में दबंगों द्वारा सेवानिवृत्त एडीएम स्वर्गीय गजाधर तिवारी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बंटाईदारों ने विरोध करते हुए अपनी जमीन पर खुद जोताई करने का प्रयास किया। इस दौरान दबंगों ने अपनी ताकत दिखाते हुए बंटाईदारों पर हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग की।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी और मनसाही थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी साक्ष्यों और तथ्यों को संकलित कर रही है ताकि घटना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।घटना तब हुई जब सेवानिवृत्त एडीएम के रिश्तेदारों द्वारा प्रतिनियुक्त बंटाईदारों क्रमशः कालीगंज निवासी मोहम्मद शमशेर और मोहम्मद सज्जाद ने अपनी जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जोताई करने पहुँचे। दबंगों ने उन्हें रोका और गालियाँ दीं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दबंगों ने दर्जनों राउंड फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालाँकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने किसानों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। मालूम हो कि कुछ महीने पहले ही फर्जी भूमि मालिक पुत्र बनकर अवैध रूप से निबंधन करने पहुंचे अवध किशोर और दयानंद को भूमि स्वामी के रिश्तेदारों ने पकड़कर मनिहारी पुलिस के हवाले कर दिया गया था जिसे पुछताछ के बाद विधिवत् कारवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। कटिहार के सदर डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Previous post जनजाति उत्कर्ष अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई आवश्यक बैठक
Next post गरीब, निसहाय, विकलांग महिलाओ वस्त्र का किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial