November 12, 2026

मनिहारी और अमदाबाद में बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री से मिलने के बाद सकारात्मक कदम

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड में इस साल आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बिहार एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर पीड़ितों के लिए पूर्ण जीआर राशि उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को उचित कार्रवाई का आदेश दिया गया है। इससे राहत राशि से वंचित परिवारों को नई उम्मीद मिली है।

Previous post मिशन परिवार विकास कार्यक्रम में बारसोई अनुमंडल अस्पताल अव्वल,डिएम ने दिया प्रशस्तिपत्र।
Next post भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial