November 12, 2026

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया

Read Time:2 Minute, 26 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत, व पूर्वी मुरादपुर पंचायत में सभी विभागों के द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं पर विशेष रूप से जानकारी शिविर लगाकर दी गई। वहीं प्रखंड में चलाए जा रहे कार्य योजनाओं को लेकर सभा में जानकारी देकर बताया गया। वहीं राजीव गांधी सेवा केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अर्चन कुमारी ने किया तथा मंच संचालन पीरामल फाउंडेशन के मनीष कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंमवदा, अंचलाधिकारी अनुपम , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित, मनरेगा पीटीआई अनुपम, जीविका बीटीएम धर्मेंद्र कुमार, बीसीओ विपिन कुमार मुख्य रूप से सभी पदाधिकारी मौजूद थे। उपस्थित अतिथियों ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के संघर्षों, अपने समाज के लिए तथा देश के लिए दिए गए योगदान को याद करना है। जनजातीय गौरव दिवस स्वाधीनता संघर्ष और जनजातीय चेतना का प्रतीक है।वही इस कार्यक्रम पर बच्चे बच्चियों के द्वारा मनमोहन आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत की गई।वहीं मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार उर्फ लालू, पंचायत सेवक सजन कुमार सिंह, विजय पासवान, सियाराम राय ,हरेंद्र कुमार, सूरज कुमार मुंडा, आदि दर्जनों ग्रामीण ,आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी और अमदाबाद में बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री से मिलने के बाद सकारात्मक कदम
Next post पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी अध्यक्ष पद के लिए 9 तथा सदस्य के लिए 33 प्रत्याशियो ने किया नामांकन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial