November 12, 2026

जनता दरबार में एक मामले का हुआ निष्पादन सिओ:अनुपम।

Read Time:1 Minute, 39 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को सिओ अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे वादी तथा प्रतिवादी के कागजात का अवलोकन करने बाद पांच मामले में से एक मामले का निष्पादन अंचलाधिकारी अनुपम व पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में किया गया। जनता दरबार मे जमीन संबंधित विवाद के फरियादी पहुंचे थे। सीओ अनुपम ने बताया कि एक मामले का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा कर दिया गया। वही कुल पुराने तीन मामले थे एक नया एंट्री किया गया है। वहीं कुल चार मामले के फरियादी को नोटिस निर्गत किया गया। जिसके सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी।वही इस मौके पर अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे ।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में परिक्षेत्र वासी अपने समस्या को निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्रा, रोहित कुमार, आदि फरियादी उपस्थित थे।

Previous post पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी अध्यक्ष पद के लिए 9 तथा सदस्य के लिए 33 प्रत्याशियो ने किया नामांकन
Next post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में दो मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial