हर पंचायत में खेल मैदान निर्माण कराया जायेगा: डीडीसी
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
खेल मैदान निर्माण कार्य मे लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर होगी करवाई ।
प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन परिसर में डीडीसी अमित कुमार ने प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान की व्यवस्था एवं स्थल चयन के कार्यों में गति प्रदान को लेकर सोमवार को बीडीओ मनिषा कुमारी सीओ सुश्री शिखा कुमारी एवं मनरेगा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया । बैठक के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान निर्माण कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपविकास आयुक्त ने कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार पीटीए योगेंद्र कुमार ,जेई अरविंद कुमार एवं सभी पंचायत रोजगार सेवकों को सभी पंचायतों में खेल मैदान निर्माण को लेकर स्थल चयन की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान डीडीसी ने कहा कि चिन्हित खेल मैदान मे कम से कम चार गतिविधियां होना अनिवार्य है जिसमें कबड्डी,लॉन्गजंपिंग ,बैडमिंटन,वॉलीबॉल ,बास्केटबॉल, रनिंग ट्रैक सहित अन्य खेल शामिल है। उन्होंने कहा कि खास कर खेल मैदान पहले विद्यालय के इर्द-गिर्द जरूरी है।वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा योजना के माध्यम से नए खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने डीडीसी को बताया कि अब तक दस खेल मैदान को चिन्हित किया गया है । कुछ ही दिनों ने इन सभी जगहों पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा । अन्य जगहों पर खेल मैदान को लेकर स्थानीय पंचायत के मुखिया से सुझाव लिया जा रहा है। डीडीसी ने बताया कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने का एक अभिनव प्रयास है। डीडीसी ने प्राणपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक ,तीन व नौ में आवास योजना का जांच किया । उन्होंने लाभार्थियों को अविलम्ब आवास योजना का घर पूर्ण कराने का निर्देश दिया । इस मौके पर मुखिया डॉ तनवीर अहमद ,जुलुम सिंह ,मो मुजाहिद , अब्दुल हन्नान ,मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ,कृष्ण मोहन शर्मा ,प्रमोद मेहता सहित कई लोग मौजूद थे ।
