November 12, 2026

जीविका कैडर्स और जीविका दीदियों के द्वारा निकाली गई रैली।‌

Read Time:2 Minute, 24 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई नगर पंचायत के मुख्य सड़कों पर बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ जिला इकाई कटिहार के आह्वान पर अनुमंडलीय स्तरीय जीविका कैडर्स और जीविका दीदियों के द्वारा रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया।यह रैली जीविका कार्यालय आदेश संख्या 155447 को रद्द करने और दस सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए आयोजित की गई थी। यह रैली बारसोई नगर पंचायत स्थित पीडब्ल्यूडी मैदान से शुरू होकर प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची। वहां जाकर यह रैली सभा में तब्दील हो गई। रैली के अंत में प्रदर्शनकारियों ने पिजिआरओ मनिष कुमार झा को मेमोरंडम सौंपा गया। वही उनके द्वारा लिए गए मांगपत्र को वरीय पदाधिकारी को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रैली में कटिहार जिला जीविका कैडर संघ के अध्यक्ष शाहजान अली, महासचिव गौरव कुमार मंडल, आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा, बलरामपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी, बारसोई प्रखंड अध्यक्ष मुजाफ, उपाध्यक्ष चंद्रा दास, सचिव कन्हैया कुमार, संयुक्त सचिव गोविंद भाई, कोषाध्यक्ष सीमा अख़्तर, मीडिया प्रभारी मुर्शीद , कदवा प्रखंड अध्यक्ष रूबी देवी एवं कैडर मसीउर्रहमान, राजा बाबू, दुलाल चंद्र, शगुफ्ता नसरीन, राबिया, शोभा रानी, लाल बहादुर महतो, राजना, नूरानी, चांदनी, मुन्ना आलम, सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, दीपिका, शिला देवी, मोनी दास, रानी, दीपिका कुमारी, पूजा, पिंकी जहां, चंपा कुमारी आदि सहित अन्य जीविका दीदियां मौजूद थे।

Previous post आशा फैसिलिटीटर एवं आशा के द्वारा घर घर जा कर आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर वैठक का हुआ आयोजन।
Next post जनता दरबार में दो मामले का हुआ निष्पादन सिओ : अनुपम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial