November 12, 2026

जदयू की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित।

Read Time:2 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के डाक-बंगला रोड स्थित उपाध्याय भवन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 8 दिसंबर को कटिहार के टाउन हॉल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।पूर्व एनडीए प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन ने बैठक में बताया कि इस सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शिरकत करेंगे। श्री सुमन ने मनिहारी, मनसाही और अमदाबाद प्रखंड अध्यक्षों से अपील की कि वे क्षेत्रीय भ्रमण कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। मालूम हो कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है।इस अवसर पर पार्टी के प्रमंडल प्रभारी सुनील कुमार, विधानसभा प्रभारी चंदन पटेल, जिला अध्यक्ष सुरज प्रकाश राय, अल्तमश दिवान, मो. शमी, निरंजन पोद्दार, बलराम पोद्दार, देवेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी कांत ऋषि, बालेश्वर सिंह, युगल पासवान, बेचन सिंह, पिंटू यादव, पशुपति यादव, पूर्व मुखिया चंपय किसकु, प्रकाश मौआर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

Previous post पैक्स चुनाव में मतदान को लेकर हुई बैठक।
Next post थार गाड़ी तथा धान काटने वाली पम्पलेन गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर 3 घायल, 2 रैफर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial