रात्रि मे शिविर लगाकर फाइलेरिया रोगियों की किया गया जांच।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के नगर पंचायत के कुर्सेला बस्ती गांव में एक सप्ताह से रात्रि मे शिविर लगाकर फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए रात्रि रक्त संग्रह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सोमवार देर रात्रि रक्त संग्रह कार्यक्रम चलाकर अब तक एक सप्ताह मे 540 लोगों को रक्त का सैंपल लिया जा चुका है। रक्त सैंपलों के जांचों उपरांत जिस भी लोगों में फाइलेरिया का लक्षण पाया जाएगा ।उनकी पहचान कर मुफ्त दवाई एवं सलाह दी जाएगी। इस बारे मे चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमर लाल ने बताया कि जिन गांवों में फाइलेरिया मरीजों की संख्या अधिक मिलती है। उन गांवों को चिन्हित कर रात्रि ब्लड सैंपल लिया जा रहा है । जिसके अंतर्गत नगर पंचायत के कुर्सेला बस्ती एवं अयोध्या गंज बाजार टेंगरिया मिल्क में 600 लोगों का ब्लड सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे अब तक में टोटल 540 लोगों का रक्त का सैंपल संग्रह कर लिया गया है। जिनका जांच के बाद यदि वे पॉजीटिव पाए जाते हैं।तो उन्हें मुफ्त में दवाई तथा बीमारी से बचाव व सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभी नगर पंचायत के कुर्सेला बस्ती व अयोध्यागंज बाजार टैगड़िया मिलिक को चयनित कर नाइट ब्लड सेंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने यह बताया कि यह एक मच्छर जनित रोग है, जो रात में सक्रिय होते हैं। जिस कारण उनका ब्लड सैंपल रात्रि में ही संग्रह किया जा रहा है। इस अभियान मे लैब टेक्नीशियन बीसीएम अभय कुमार, शिव कुमार, विनय कुमार, विनोद शाह, आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
