नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता स्कूली बच्चों ने निकाली रैली।
(हसनगंज डेस्क)
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनगंज के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को नशा से होने वाले दुष्परिणाम को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार झा,राकेश कुमार,नवीन कुमार,रागिनी कुमारी,कंचन कुमारी,रंजना कुमारी सहित सभी 25 शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थें। प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने बताया कि नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य मे जागरूकता रैली निकाली गई है। ताकि लोगों मे जागरूकता फैले,की नशा से क्या क्या नुकसान होती है। हालांकि बिहार में राज्य सरकार पूर्णतः मद्यपान,नशापान को निषेध कर रखा है। उसके वाबजूद लोग समझ नहीं पाते हैं,और अवैध रूप से नशापान कर लेते हैं। जिससे अपना नुकसान सहित परिवार का भी नुकसान पहुंचाते हैं। और समाज में भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसी को लेकर लोगों मे जागरूकता लाने के उद्देश्य से विद्यालय से छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई जो हसनगंज बाजार सहित आस पास के मोहल्ले होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया गया। साथ ही नशा से होने वाले नुकसान को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित की गई है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
