November 12, 2026

मनिहारी में पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित: ललन, अरुण , पंकज, विनय और बिनोद विजयी, शिवजी निर्विरोध अध्यक्ष।

Read Time:2 Minute, 38 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित टराईसेम भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांच पंचायतों के पैक्स चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस प्रक्रिया का नेतृत्व निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सनत कुमार ने किया। उन्होंने सभी पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों के परिणाम घोषित किए और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान दिया।विजयी उम्मीदवारों में मनोहरपुर पैक्स से ललन यादव,बाघमारा पैक्स से अरुण सिंह, कुमारीपुर पैक्स से पंकज कुमार सिंह,फतेहनगर पैक्स से विनय कुमार यादवऔर बघार पैक्स से बिनोद कुमार यादव रहे।इसके अतिरिक्त, उत्तरी कांटाकोस पंचायत से शिवजी यादव को पहले ही निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष घोषित किया जा चुका है।घोषणा के दौरान एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार, रामरतन कुमार, आर.पी. महतो, और सद्दाम हुसैन समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पैक्स अध्यक्षों के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और उत्सव का माहौल बना दिया। प्रखंड मतगणना परिसर समर्थकों से खचाखच भरा हुआ था, जहां उत्साह और उल्लास का नजारा देखने को मिला।पैक्स चुनाव परिणाम ने संबंधित पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने की उम्मीदों को और मजबूत किया है। बाघमारा, मनोहरपुर,कुमारीपुर और उत्तरी कांटाकोस के निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों पर जनता ने पुनः भरोसा जताया। वहीं फतेहनगर और बघार में परिवर्तन का बिगुल बजाया।

Previous post कुर्सेला में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न, पुलिस व प्रशासन रहा अलर्ट, 50.28 प्रतिशत वोटिंग:
Next post यातायात डीएसपी ने कुर्सेला नेशनल एन एच 31 व एस एच 77 का किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial