November 12, 2026

कटिहार में इस्कॉन द्वारा आध्यात्मिक सत्संग और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन।

Read Time:1 Minute, 49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मिर्चाईबारी स्थित होटल प्रेम पैराडाइज में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय और अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरे कृष्णा हरे राम के भव्य नगर भ्रमण से हुई, जिसमें साधु-संतों और अनुयायियों ने जीआरपी चौक, जगन्नाथ मंदिर, और पीएनटी चौक तक श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर इस्कॉन भोपाल के अध्यक्ष डॉ. सव्यसाची दास ने भगवद गीता के आधार पर आत्मसाक्षात्कार का विज्ञान समझाते हुए कहा कि मानव जीवन, जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति पाने का अनमोल अवसर है। उन्होंने बताया कि भौतिक जगत में जन्म, मृत्यु, जरा और व्याधि जैसे कष्टों से मुक्ति केवल भगवान श्री कृष्ण की शरण में जाने से संभव है।कार्यक्रम में नेपाल इस्कॉन के ललित माधव दास, लीलाधर दास, अनंत रूप दास, प्रभुपाद दास, और मन: शिक्षा प्रभु सहित अन्य प्रमुख संतों ने भी प्रवचन दिए। भक्ति और हरिनाम संकीर्तन में स्थानीय भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Previous post शनिवारीय जनता दरबार में छह मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Next post कोसी सड़़क पुल के साइड रैलिंग खिसका , खतरा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial