November 12, 2026

भूमि सर्वेक्षण जागरूकता: मनिहारी प्रखंड में बैठक आयोजित, रैयतों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Read Time:1 Minute, 30 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अंचल के कुमारीपुर पंचायत भवन में बिहार विशेष भू-सम्पदा सर्वेक्षण के दूसरे चरण को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शुभम कुमार ने की। इसमें विशेष सर्वेक्षण कानूनगो बलराम कुमार, अमीन मोहित कुमार, आयुष कुमार चौधरी, आदित्य कुमार चौधरी, राजस्व कर्मचारी अजय कुमार, कुमारीपुर के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, उपमुखिया गणेश पासवान तथा लोजपा के जिला अध्यक्ष मुनीम खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शुभम कुमार ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि भूमि सर्वेक्षण का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने रैयतों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सर्वेक्षण प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि पारिवारिक और सामाजिक विवादों को समाप्त किया जा सके।

Previous post बिहार 2047 नागरिक सर्वेक्षण को लेकर वैठक का हुआ आयोजन।
Next post मनिहारी पुलिस ने देशी कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial