November 12, 2026

हमलावर युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बौलिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 में एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवती को तुरंत अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया।हमलावर युवक मिथीलेश कुमार मंडल को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 316/24 दर्ज कर, पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवती के विवाह से नाराज़ था। इस अवसर पर एएसआई संतोष कुमार मौजूद थे।

Previous post शनिवारीय जनता दरबार में दो मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Next post जनता दरबार में चार मामले का निपटारा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial