November 12, 2026

अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र एन एच 31 सड़क पर रविवार के रात्रि गिट्टी प्लांट के समीप एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ा ।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई ,मौके पर कुर्सेला पुलिस पहुंचकर दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मिली जानकारी अनुसार घायल मोहम्मद जकिर, उम्र 65 वर्ष कुर्सेला टेंगरिया निवासी, सोनू कुमार स्वर्गीय पिता जवाहर शाह 25 वर्ष जमाई टोला निवासी दोनों बाइक पर बैठकर देवीपुर से आ रहे थे । वही दोनों घायल का चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Previous post जनता दरबार में चार मामले का निपटारा।
Next post गोगाबिल झील में साइबेरियन पक्षियों का निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial