November 12, 2026

गोगाबिल झील में साइबेरियन पक्षियों का निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी स्थित उत्तरी कांटाकोस में भागलपुर से आए वन विभाग के अधिकारियों ने गोगाबिल झील में साइबेरियन पक्षियों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनेक प्रजातियों के पक्षी देखे गए। वाइल्डलाइफ के वरीय अधिकारी अरविंद मिश्रा और गोगाबिल झील के वन अधिकारी सुरेंद्र कुमार के साथ झील के सदस्य अजीत प्रज्ञ, पूर्व मुखिया जाकिर हुसैन, हरे राम पांडेय, मास्टर मिसाहिल तथा युवा समाजसेवी करण मानस, राहुल गुंजन, अनूप लाल पासवान और रंजीत यादव, विजय रविदास उपस्थित रहे। पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा पर चर्चा की गई।

Previous post अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल ।
Next post 3.375किलो ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial