November 12, 2026

स्कार्पियो व डीसीएम वैन के बीच टक्कर,चार के स्थिति गंभीर हुआ रेफर ।

Read Time:2 Minute, 52 Second

मुसापुर निवासी सभी एक ही परिवार के सदस्य।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कोढ़ा थाना क्षेत्र एन एच 31 सड़क पर मां फर्नीचर हाउस के समीप एक ही परिवार के चार लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के विषय में बताया जाता है कि अखिलेश कुमार सिंह उम्र 55 वर्ष जो की मत्स्य विभाग के मंत्री थे वह अपने मोना कुमारी पत्नी उम्र 50 वर्ष संगीता कुमारी बहु 24 वर्ष विजय कुमार पुत्र 26 वर्ष सभी के साथ अपने गांव मुसापुर से स्कॉर्पियो पर सवार होकर खगड़िया शादी समारोह में भाग लेने हेतु जा रहे थे सभी कोढ़ा प्रखंड के मुसापुर के निवासी थे। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 31 गोंदवाड़ा मां फर्नीचर शो रूम के निकट विपरीत दिशा से मवेशी भरी लदी डीसीएम वाहन से किसी जानवर को बचाने के क्रम में स्कार्पियो अनियंत्रित हो जाने के कारण भीषण सड़क दुघर्टना घटित हो गई।वही उनकी पत्नी मोना कुमारी जो की कोढ़ा बाल विकास परियोजना के अंतर्गत मुसापुर में सेविका के पद पर कार्यरत थी । जिससे की उनकी दुर्घटना को लेकर सभी सेविकाएं ने गहरी चिंता जताई है वही जल्द ही स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से मंगलकामनाएं की है।
वही दुर्घटना की सूचना होने के शोरगुल होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दुर्घटना स्थल पर जुट गई।वही दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा कोढ़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोढा पुलिस सदलबल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए सभी को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढा भेजवाया गया ।जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर स्वास्थ्य सेंटर पुर्णिया रेफर कर दिया गया। जहां सभी का ईलाज जारी है।वही इस दुर्घटना में दोनों वाहन को क्षति भी पहुंची है।वही कोढ़ा पुलिस मामले को अग्रतर कारवाई में जुट गई है।

Previous post उप निबंधन पदाधिकारी पर मुख्य पार्षद ने लगाया उगाही का आरोप , मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।
Next post पंचायत समिति की बैठक में समस्याओं का लगा अंबार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial