November 12, 2026

पटना में फेयर प्राइस डीलरों का महाधरना 17 दिसंबर को।

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह के निर्देश पर 17 दिसंबर 2024 को पटना के गर्दनीबाग में महाधरना और विशाल प्रदर्शन का आयोजन होगा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर मलिक ने जन वितरण प्रणाली के सभी डीलरों से अपील की है कि वे किसी भी साधन से पटना पहुंचें और आंदोलन को सफल बनाएं।डीलरों का कहना है कि बिहार में केवल 90 पैसे प्रति किलो कमीशन दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों में यह दो रुपये से अधिक है। प्रदर्शन के जरिए वे मानदेय और कमीशन बढ़ाने की मांग करेंगे।

Previous post पंचायत समिति की बैठक में समस्याओं का लगा अंबार
Next post झोपड़ी में पकता है मिड-डे मील, इनायतपुर स्कूल में किचन शेड का निर्माण लंबित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial