पुनर्वास संघर्ष समिति ने शुरू किया महाआंदोलन का अभियान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले में गंगा नदी के कटाव से विस्थापित हो रहे परिवारों और उनके पुनर्वास के मुद्दे पर पुनर्वास संघर्ष समिति ने एक बार फिर व्यापक आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। समिति के संयोजक विक्टर झा ने बताया कि 16 अक्टूबर को बरारी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा महज 5000 लोगों को बांसगीत पर्चा दिया गया, जबकि जिले में करीब 20,000 लोग अब भी विस्थापन के दंश से जूझ रहे हैं। ये लोग बांधों, सड़कों और रेलवे लाइनों के किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।गंगा के कटाव और विस्थापन के मुद्दे को लेकर समिति गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। आंदोलन को धार देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर सभाएं आयोजित की जा रही हैं। विक्टर झा ने कहा कि बरारी, मनिहारी और अमदाबाद जैसे इलाकों में गंगा कटाव ने कई गांवों को निगल लिया है। इस समस्या का समाधान और विस्थापितों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन इस पर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आंदोलन के सुत्रधार विक्टर झा ने कहा, “मैं लगातार लोगों से मिलकर आंदोलन की तैयारी और रूपरेखा पर चर्चा कर रहा हूं। सरकार को मजबूर करने के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करना समय की मांग है।” इस अभियान में बीरबल सहनी, सोमनाथ, तपन सिंह, त्यागी जी, चंदन वर्मा, सुल्तान, वाहिद, ताजिम, इंद्रदेव और अन्य दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।समिति का कहना है कि जब तक विस्थापितों को स्थायी समाधान नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
