November 12, 2026

साइकिल सवार को कार ने मारी ठोकर घायल।

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सङक पर बुधवार को बजरंग बली मंदिर के समीप एक साइकिल सवार युवक को कार ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे युवक सङक पर गिर पङा। तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाघमारा गांव निवासी गुलशन कुमार 16 वर्ष, पिता भोला मंडल घर से साइकिल पर सवार होकर कुरसेला बाजार जा रहा था कि सङक पार करने के दौरान नवगछिया से कुरसेला की ओर आ रही कार चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। गस्त कर रही कुरसेला पुलिस ने घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने घायल युवक का इलाज किया। तथा बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। वही कुर्सेला पुलिस ने कार को जप्त कर थाना लाया।

Previous post पुनर्वास संघर्ष समिति ने शुरू किया महाआंदोलन का अभियान।
Next post देसी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial