November 12, 2026

देसी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 4 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर चौक से एक युवक को एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस एक मोबाइल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार । इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि महेशपुर गांव के एक युवक अवैध हथियार से लैश होकर घूम रहा है। पुलिस तत्काल बलथी महेशपुर चौक पहूची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक को खदेर कर पकङा। तलाशी लेने पर रोशन मंडल 20 वर्ष से पुलिस ने एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने रोशन मंडल को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे कटिहार जेल भेज दिया।

Previous post साइकिल सवार को कार ने मारी ठोकर घायल।
Next post ए०एन ०एम स्कूल बारसोई द्वारा वर्ष 23-25 में अध्यनरत छात्राओं के शपथ ग्रहण समारोह का किया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial