ए०एन ०एम स्कूल बारसोई द्वारा वर्ष 23-25 में अध्यनरत छात्राओं के शपथ ग्रहण समारोह का किया आयोजन।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बुधवार को बारसोई अनुमंडल अस्पताल प्रांगण स्थित ANM स्कूल में अध्यनरत छात्राओं के शपथ ग्रहण हेतु प्राचार्य आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान छात्राओं द्वारा डांसिंग एवं नाटकीय प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने बताया कि वर्ष 2023- 2025 के छात्राओं को शपथ दिलवाया गया कि वो अपने कार्य के प्रति मानव सेवाएं ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वाहन करे और इसमें किसी प्रकार के लापरवाही न करें क्योंकि सेवा भाव के बिना नर्सिंग संभव नहीं है । आगे उन्होंने कहा की गुरुवार को छात्राओं का फेयरवेल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाना है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एम ए उस्मानी, चिकित्सक डॉ राजीव नयन प्रसाद, डॉ रोहित कुमार , डॉ विनीता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार सहित अस्पताल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार के साथ संस्थान के ट्यूटर साक्षी कुमारी, लिपिक कविता सरकार सहित अन्य कर्मियों ने प्रमुख भूमिका निभाई।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
