November 12, 2026

नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स को लेकर की गई बैठक ।

Read Time:1 Minute, 35 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

शुक्रवार को बारसोई नगर पंचायत के कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार के अध्यक्षता में वार्ड पार्षद एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित कर नगर पंचायत क्षेत्र से होल्डिंग टैक्स वसूली पर चर्चा की गई । इस संबंध में कार्यपालिका पदाधिकारी ने कहां की नगर पंचायत के जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है और सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क को *ए०आर० भी०* राशि के मूल्यांकन पर टेक्स निर्धारित किया जाना है । होल्डिंग टैक्स तीन सड़को के अनुसार वर्गीकृत किया गया है इसके आधार पर ही टेक्स निर्धारित किया जाएगा जो कि बिहार सरकार को देय होगा । इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह , उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, दीपक कुमार दास, मेघनाथ मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार साह, मोहम्मद सलमान,मोहम्मद जावेद, मो नजार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post डूबने से मासूम की मौत
Next post सुधानी नदी से हो रहे कटाव से विद्यालय सुरक्षित करने के मांग पर कनिय अभियंता पहुंचे कटाव स्थल जांच पर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial