November 12, 2026

सुधानी नदी से हो रहे कटाव से विद्यालय सुरक्षित करने के मांग पर कनिय अभियंता पहुंचे कटाव स्थल जांच पर।

Read Time:1 Minute, 37 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत कंधेलापटोल पंचायत के मोटबारी ग्राम में सुधानी नदी से हो रहे कटाव से विद्यालय तथा मोटबारी ग्राम को सुरक्षित करने के लिए बलरामपुर विधान सभा के जदयू नेता रौशन अग्रवाल के अनुरोध मांग पत्र के आलोक में बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव द्वारा ज्ञापंक – 24311-02271, दिनांक – 29/11/2024 से मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्तारण जल संसाधन विभाग कटिहार तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, सालमारी को निर्देशित किया कि आवेदन के अंकित बिन्दुओ /दावा किए जा रहे विषय के संबंध में स्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करें। इसी परिपेक्षय में कल संध्या दिनांक -11/12/2024 को कार्यपालक अभियंता श्री कृपा शंकर विश्वास एवं कनीय अभियंता श्री विभाष सिन्हा ने मोटबारी कटाव स्थल का निरक्षण किया। मौक़े पर जदयू नेता रौशन अग्रवाल के साथ मो सनवर, मो मजहार, मो नवाजिस,मो साकिर, मो जहाँगीर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स को लेकर की गई बैठक ।
Next post मत्स्य अंगुलिकाओं के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial