November 12, 2026

अचानक आग लगने से मुर्गी फार्म पूरी तरह जली लाखों का नुकसान।

Read Time:2 Minute, 18 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बलथी महेशपुर गांव में शुक्रवार की देर रात्रि एक भरी मुर्गी फार्म में अचानक भीषण आग लगने से फड़फड़ा कर जिंदा मुर्गी जलकर स्वाहा हो गए। इस बाबत मुर्गी फार्म के मालिक विनीता देवी पति रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 12:00 बजे मुर्गी को चारा देकर घर आए। लगभग 1:00 बजे रात्रि को मुर्गी फार्म से अचानक तेज आग की लपटे दिखाई पड़ा । जैसे ही घर से मुर्गी फार्म की ओर दौङ कर आए । और जोर जोर से चिल्लाने लगे कि आग लग गया। तबतक आग की लफ्टे काफी तेज हो चुकी थी। आसपास के परिवार एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक मुर्गी फार्म जलकर स्वाहा हो गया था । जिसमें तैयार मुर्गियों की संख्या एक हजार एवं नया बच्चा 1500 पीस गिराया था । लगभग 25 हजार रूपए का मुर्गी का दाना था। उन्होंने शासन व प्रशासन से मांग किया है कि उचित मुआवजा देकर फिर से मुर्गी फार्म के व्यवसाय को पुनः चालू करने मे सहयोग मिल सके । वही अंचलाधिकारी के के आदेश पर राजस्व कर्मचारी के द्वारा राजस्व कर्मचारी स्थल निरीक्षण का रिपोर्ट अंचल में दिया गया है। वही अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि स्थलीय जांच में एक मुर्गी फार्म जिसका अनुमानित जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लख रुपए छती आकलन किया गया है जिसका रिपोर्ट पशु विभाग को भेज दिया गया है। जो भी विधि सम्मत सहायता राशि होगी वह दी जाएगी।

Previous post पांच मामलों का निपटारा, तीन आवेदन प्रतिवेदित।
Next post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में सात मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial