भाडी़ वाहन के आगमन पर ग्रामीण सड़क पर लगी जाम, परेशानी।
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज–शहरों की तरह अब ग्रामीण सड़कों पर भी आए दिन लगने लगी है जाम। इस जाम से आवाजाही करने वाले राहगीरों व अन्य छोटी वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक से हसनगंज प्रखंड को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों पर कोयला,गिट्टी,बालू लदे बड़े वाहनों के परिचालन से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।सोमवार को 18 चक्का कोयला लोड वाहन के कारण जाम हो गया था। वहीं बुधवार को ईंट भट्ठा जा रही 22 चक्का कोयला लोड वाहन ग्रामीणों के घर पर पलटते पलटते बची। ईंट भट्ठा से सड़क किनारे ईंट डालकर करीब तीन घंटे से फंसी भाड़ी वाहन को निकाला गया। इन तीन घंटों में जाम लगने से शहर जैसा नजारा बन गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी प्रशासन गांव में ऐसे वाहनों के परिचालन को अनदेखा कर रही है। लेकिन यही हाल रहा तो कभी भी ऐसे वाहन किसी के घर व झोपडी पर पलट सकती है। और वैसे लोगों के जानमाल के नुकसान के की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
