November 12, 2026

नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 45 Second

(कटिहार डेस्क)

प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं मौजूद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में आए अतिथियों का जिलाध्यक्ष ने किया अभिनंदन ।

गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा भी शामिल हुई। कटिहार पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का महिला जिलाध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे बिहार में कटिहार महिला प्रकोष्ठ सदस्यता अभियान के मामले में प्रथम स्थान पर है जिसका श्रेय जिला अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव को जाता है उन्होंने कहा कि अब पूरे बिहार में महिला कांग्रेस भी काफी मजबूत हो गई है कटिहार में भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ इस बात का प्रमाण है। वहीं महिला जिला अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने से महिला कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बढ़ा है। आज सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ग्रहण की है। मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भगत, प्रदेश नेत्री सुनंदा रक्षित, प्रदेश महासचिव शाहजान खान, मीनाक्षी श्वेता, वंदना यादव, चंदा देवी, शोभा देवी, भारती रानी, प्रियंका कुमारी, समीना खातून, नूरजहां खातून, भावना भारती, दया देवी, नेमा ठाकुर, प्रिया रानी सहित कई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद थी।

Previous post भाडी़ वाहन के आगमन पर ग्रामीण सड़क पर लगी जाम, परेशानी।
Next post केंद्रीय गृहमंत्री अपने बयान पर माफ़ी मांगें और दें इस्तीफ़ा – सुनील कुमार यादव ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial