November 12, 2026

मनिहारी में यातायात जांच के साथ साइबर सुरक्षा पर भी फोकस, कुल 4,41,000 का ई पेंडिंग चालान काटा गया

Read Time:2 Minute, 59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रविवार को कटिहार जिले में यातायात डीएसपी सह साइबर प्रभारी मोहम्मद सद्दाम के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मनिहारी के अंबेडकर चौक, नारायणपुर सहित विभिन्न चौराहों पर किया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो, टोटो और ट्रैक्टरों के कागजातों की गहन जांच की गई।यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और हेलमेट की जांच की गई। मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, और एसआई राम बहादुर शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। जिन वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए, उन पर ₹4,41,000 का ई-चालान काटा गया। इस अभियान से सरकार को यातायात पुलिस के माध्यम से राजस्व प्राप्त हुआ।इस मौके पर यातायात डीएसपी सह साइबर प्रभारी मोहम्मद सद्दाम के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नागरिकों को साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के प्रति सतर्क किया गया।डीएसपी मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि साइबर अपराध आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। मोबाइल फोन के जरिए अपराधी लालच देकर लोगों को फंसाते हैं और उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या स्थानीय थाने से सहायता लें।इसके अलावा, यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी बल दिया गया। इस अभियान में परिवहन विभाग के अवर निरीक्षक चित्रकांता, मो. वारिस, रोहित कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों के कागजातों की जांच की गई और हेलमेट न पहनने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया।

Previous post मनोहरपुर में आगजनी से पीड़ित परिवार को मुखिया और पैक्स अध्यक्ष ने दी आर्थिक सहायता
Next post शनिवारीय जनता दरबार में भुमि विवाद के आठ मामले का निष्पादन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial