November 12, 2026

विश्व हिंदी साहित्य सम्मान के लिए भर्री ग्राम निवासी शशिधर कुमार का हुआ चयन

Read Time:4 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भर्री ग्राम निवासी दशरथ लाल मंडल (पिता)एवं शांति श्री मंडल (माता)के पुत्र शशिधर कुमार का चयन विश्व हिंदी साहित्य सम्मान के लिए हुआ है। इन्होंने विश्व हिंदी साहित्य सम्मान की चयन होने पर कदवा प्रखंड सहित संपूर्ण जिला वासी हर्ष व्याप्त है। शशिधर कुमार की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा प्राथमिक विद्यालय भर्री पश्चिम में हुआ है। माध्यमिक शिक्षा अधीन लाल साह उच्च विद्यालय सन्हौली में हुआ है। उच्चतर शिक्षा दर्शन शाह महाविद्यालय कटिहार में हुआ है। वर्तमान में दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनकी रुचि साहित्य एवं कविता लेखन है। इनका काव्य संकलन रजनीगंधा है। जिसे काफी पाठकों ने सराहा है। शशिधर कुमार ने बताया कि आगामी 10 जनवरी को वाराणसी के मैदागिन में विश्व हिंदी साहित्य सम्मान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनकी व्यक्तिगत कविता संकलन रजनीगंधा जो पूर्व में प्रकाशित हो चुकी है और अमेजॉन पर सूचीबद्ध होने के बाद कुछ सप्ताह तक बेस्ट सेलर भी रही थी। अभी तक उनकी देश और विदेश में कई पत्र पत्रिका में लेख कविता और कहानी हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित हो चुकी है।शशिधर कुमार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साहित्य के प्रति लगाव के कारण आज साहित्य जगत में एक उभरता हुआ नाम है। तथा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुके हैं।जिसमें हिंदी राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान, मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार,राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान, श्री मंगलेश डबराल सम्मान, श्री उदय प्रकाश सम्मान पत्र, शौर्य साहित्य गौरव सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुके हैं। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में बिहार प्रदेश के साथ-साथ कटिहार का भी नाम रोशन किया है। इनके विश्व हिंदी साहित्य सम्मान में चयनित होने से जदयू नेता विजय दास, ओमप्रकाश भगत, शिव शंकर भगत, पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह, विनोदानंद साह, अग्रज अखिलेश मंडल,सागरथ के मुखिया राजेश लाल, मोहम्मदपुर के मुखिया अशोक मेहता, पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, नगर निगम के मेयर उषा अग्रवाल, कदवा विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ शकील अहमद खान, सहित साहित्य प्रेमी डॉक्टर कुमार गंगा नन्द सिंह ने शशिधर कुमार को शुभकामनाएं दिया है। जदयू नेता विजय दास ने कहा कि कदवा प्रखंड के भर्री गांव निवासी शशिधर कुमार का विश्व हिंदी साहित्य सम्मान के लिए चयनित होना हम सबों के लिए गौरव की बात है।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौनी में बाल विवाह मुक्त कटिहार जागरूकता अभियान का किया आयोजन
Next post परिवार नियोजन कार्यक्रम को समुदाय स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial