November 12, 2026

मनिहारी शिवसेना रामायण मंडली में नया व्यासपीठ अध्यक्ष नियुक्त।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के शिवसेना मंदिर परिसर में शिवसेना रामायण मंडली की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व व्यासपीठ अध्यक्ष स्व. भीम नारायण व्यास के निधन के उपरांत नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से गायक छबिलाल को व्यासपीठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की शुरुआत स्व. भीम नारायण व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई।महामंत्री अभय सिंह ने नए अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडली की सफलता की आशा जताई। सभी पुराने पदाधिकारियों को भी पुनः उनके पदों पर नियुक्त किया गया। बैठक में मंदिर सचिव गुलाब चौधरी, कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Previous post परिवार नियोजन कार्यक्रम को समुदाय स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।
Next post शिक्षिका अर्चना बनी प्रेरणा, किताब ‘दिहाड़ी शिक्षक’ से शिक्षा जगत को दी नई दिशा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial