May 25, 2026

नारायणपुर हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग: 18 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की अहले सुबह नारायणपुर हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 वाहनों से 18 हजार रुपए का ई-पेंडिंग चालान काटा गया। जांच में एक बाइक से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया गया। अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Previous post ग्राम पंचायत बाघमारा में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का आयोजन।
Next post सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 259 शिक्षकों को प्रमाण पत्र का किया वितरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial