May 25, 2026

सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 259 शिक्षकों को प्रमाण पत्र का किया वितरण।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बीआरसी और पीएलएसएन कन्या उच्च विद्यालय में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 259 शिक्षकों को औपबंधिक प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मनिहारी, मनसाही और अमदाबाद प्रखंडों के शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। इसका उद्देश्य भीड़ से बचाव और सुविधा प्रदान करना था।प्रमाण पत्र प्राप्त शिक्षक अब अपने विद्यालयों में योगदान देंगे और राज्यकर्मी शिक्षक कहलाएंगे। कार्यक्रम में लेखापाल दुर्गेश चौधरी, प्रधानाध्यापक बद्री रजक, बीपीएम प्रेमजीत सुमन, बीआरपी अमित कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post नारायणपुर हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग: 18 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।
Next post अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक व साथी गंभीर रूप से हुआं घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial