May 25, 2026

छह माह बाद साहेबगंज-मनिहारी यात्री फेरी सेवा बहाल, स्थानीयों में खुशी।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

साहेबगंज जिला प्रशासन ने बुधवार को साहेबगंज-मनिहारी अंतरराज्यीय फेरी सेवा का परिचालन फिर से शुरू कर दिया। छह माह बाद जहाज सेवा बहाल होने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में खुशी देखी गई। जहाज परिचालन की जिम्मेदारी कन्हैया लॉजिस्टिक को सौंपी गई है।साहेबगंज डीडीसी सतीश चंद्रा ने साहिबगंज घाट पर और मनिहारी घाट प्रबंधक प्रताप रंजन ने मनिहारी गंगा नदी के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर जहाज सेवा का शुभारंभ किया। दोपहर 2 बजे यात्री जहाज और मालवाहक जहाज साहेबगंज से रवाना होकर मनिहारी घाट पहुंचे। इस सेवा के शुरू होने से दोनों जिलों के व्यापारियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

Previous post विद्या देने वाली कॉपी एवं स्टेबलाइजर से भारी मात्रा में विदेशी शराब कुर्सेला पुलिस ने किया बरामद।
Next post उनतीस लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial