May 25, 2026

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कटिहार कांग्रेस में शोक की लहर, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Read Time:2 Minute, 10 Second

(कटिहार डेस्क)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के असामयिक निधन पर कटिहार कांग्रेस ने गहरा शोक व्याप्त है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान की सह प्रभारी, कोढ़ा की पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने कार्यों से देश को नई दिशा दी।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता और अररिया जिला कांग्रेस के प्रभारी, कटिहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय ने उनके आर्थिक और सामाजिक सुधारों को याद करते हुए कहा कि डॉ. सिंह के कार्यकाल में भारत ने आर्थिक प्रगति की ऊंचाइयों को छुआ। उनके नेतृत्व में एफडीआई, निर्यात, विदेशी भंडारण और आधारभूत ढांचे में ऐतिहासिक विकास हुआ।डॉ. सिंह की उपलब्धियों में मनरेगा, सूचना और शिक्षा का अधिकार, डिजिटल लेन-देन, मंगल और चंद्र मिशन जैसी योजनाएं शामिल रहीं, जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल सहायता और गरीबों के लिए आवास तथा बिजली योजनाएं उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण थी।शोक प्रकट करने वालों में पीसीसी डेलीगेट मीना देवी, पूर्व विधायक पूनम पासवान, नितिन सिन्हा, पंकज यादव, राकेश यादव, मशरूर आलम, अमरजीत यादव सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

Previous post जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दस महिलाओं का किया बंध्याकरण।
Next post जागरूकता कार्यशाला में जीविका दीदियों को दी गई बैंकिंग और वित्तीय शिक्षा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial