रील बनाने के दौरान सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार के मनिहारी एनएच-131 पर पागलबाड़ी के समीप रील बनाने के दौरान बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इसमें आसिफ खान (पिता नजीरुद्दीन), निवासी पूरा टोला, मनिहारी, की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजा, निवासी अमीराबाद, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक स्टैंड में लगाकर रील बना रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। मृतक की बाइक का नंबर BR 39 Q 9383 है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह सहित गस्ती दल के पुलिसकर्मी व डायल 112 के सिपाही मौजूद थे।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
